Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDr Sushil Kumar Distributes Puja Materials During Chhath Festival in Hissra Barwadiha
हिसरा बरवाडीह पंचायत के सभी घाटों पर बांटा पूजन सामग्री

हिसरा बरवाडीह पंचायत के सभी घाटों पर बांटा पूजन सामग्री

संक्षेप:

मेदिनीनगर के पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडीह पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुशील कुमार ने छठ महापर्व के दौरान विभिन्न घाटों पर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोक...

Oct 29, 2025 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडीह पंचायत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुशील कुमार ने छठ महापर्व के दौरान विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया। हिसरा बरवाडीह, मुटपूरही, नान्हीझरिया, बड़वाखाड़, सीडहा, फुषना सहित कई नदी घाटों पर उन्होंने पूजन सामग्री का पैकेट व्रतियों को सौंपा डॉ. सुशील कुमार ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था और पवित्रता का प्रतीक है, जिसमें समाज सेवा का अवसर भी निहित है। हिसरा बरवाडीह गांव में जिजोई नदी घाट पर छठव्रतियों के सहायतार्थ रोशनी, सड़क और सफाई आदि की व्यवस्था की गई थी। हिसरा बरवाडीह के कल्याण एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नीतीश कुमार शुक्ला ने कहा कि अगर सामाजिक कार्यकर्ता इसी तरह सेवा और सहयोग करते रहेंगे तो किसी को परेशानी नहीं होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हरेन्द्र पासवान, राजेन्द्र पासवान, विहु शुक्ला, राम पुरकार, शुवा पासवान, निखिल कुमार शुक्ला, अंकित कुमार शुक्ला, प्रभात कुमार शुक्ला, अजीत कुमार शुक्ला, विपिन शुक्ला, मन्नु कुमार, रौशन कुमार, विपीन कुमार, बालकेश पासवान, ललू शर्मा, तारकेश्वर पासवान, प्रवीण कुमार आदि महापर्व की व्यवस्था में सक्रिय रहे।