Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDr B R Ambedkar s Mahaparinirvan Day Celebrated at JS College with Speech Competition
जेएस कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस

जेएस कॉलेज में मनाई गई बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस

संक्षेप:

मेदिनीनगर के जेएस कॉलेज में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पासवान ने डॉ. आंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में राजनेहा चौबे ने प्रथम, रीना कुमारी ने द्वितीय और सानिया अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Dec 06, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के जेएस कॉलेज में शनिवार को बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों के बीच भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। उपस्थित शिक्षक और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार पासवान ने डॉ आंबेडकर के भारतीय संविधान निर्माण, सामाजिक समानता, शिक्षा एवं मानवाधिकारों के क्षेत्र में अमूल्य योगदान की चर्चा करते हुए उसे सदैव प्रेरणादायी रहने की बात कही। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे डॉ आंबेडकर के विचारों को अपने अध्ययन और व्यवहार में उतारें। अन्य वक्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर केवल एक समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि परिवर्तन के महान योद्धा थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने अछूतोद्धार, स्त्री-शिक्षा तथा सामाजिक न्याय की दिशा में जो संघर्ष किया। साथ ही भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को एक नई दिशा प्रदान की। छात्र-छात्राओं के बीच शिक्षा ही मनुष्य को महान बनाता है -आधारित भाषण प्रतियोगिता में राजनेहा चौबे प्रथम, रीना कुमारी द्वितीय और सानिया अग्रवाल को तृतीय स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर प्राचार्य ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन बीबीए के शिक्षक करण थापा ने किया।