Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDistrict Level Rice Procurement Meeting Held in Palamu 52 Centers Approved
52 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति करने पर हुई चर्चा

52 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति करने पर हुई चर्चा

संक्षेप:

मेदिनीनगर में उपायुक्त समीरा एस ने धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक की। बैठक में 52 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा 17 राइस मिलरों के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सीसीटीवी की अनिवार्यता और गोदामों की स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

Dec 08, 2025 11:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त समीरा एस ने सोमवार को पलामू समाहरणालय में जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति की बैठक कर धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने को लेकर हुई चर्चा की। 52 केंद्रों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति करने का निर्णय लिया गया। हालांकि केंद्रों का अंतिम चयन बाद में किया जाएगा। बैठक में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति योजना के तहत अधिप्राप्ति केंद्रों तथा राइस मिलरों के चयन को लेकर विमर्श किया गया। इस दौरान जिला आपुर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने 76 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। इसी तरह उन्होंने उपायुक्त को बताया कि 17 राइस मिलर के प्रस्ताव आए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उपायुक्त ने 52 धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित करने पर सहमति जताई। हालांकि स्थापित करने के पूर्व सभी प्रकार के जांच का जिम्मा डीएसओ को सौंपा गया जिसके पश्चात अंतिम सूची को फाइनल किया जायेगा। इसके अलावे 5 राइस मिलर पर भी सहमति प्रदान की गई। उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति केंद्र पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन अनिवार्य रूप से कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि बगैर सीसीटीवी के धान अधिप्राप्ति न हो, अनुश्रवण समिति के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा गोदामों की स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताते हुए साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्व जांच सुनिश्चित करने को कहा ताकि अधिप्राप्ति के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार, एफसीआई के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।