पीएम श्री विद्यालयों के प्रबंधन समिति का किया गया सशक्तिकरण

Jan 19, 2026 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत सोमवार को मेदिनीनगर में पीएम श्री विद्यालयों के स्कूल प्रबंधन समिति का जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि अंबुजा पांडेय ने समिति को दायित्वों को समझने और पारदर्शिता से काम करने का निर्देश दिया। 27 पीएम श्री स्कूलों के अध्यक्ष और सचिव इस सम्मेलन में शामिल हुए।

पीएम श्री विद्यालयों के प्रबंधन समिति का किया गया सशक्तिकरण

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में सोमवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल) के प्रशाल में जिले में संचालित पीएम श्री विद्यालयों के स्कूल प्रबंधन समिति के जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह सम्मेलन का आयोजन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ मनोज मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। उन्मुखीकरण पीएम श्री विद्यालयों के प्रबंधन समिति के उन्मुखीकरण सह सम्मेलन में विद्यालय के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एडीपीओ अंबुजा पांडेय ने कहा कि पीएम श्री स्कूल के प्रबंधन समिति अपने दायित्वों को समझें। सक्षम व पारदर्शी तरीके से काम करें,ताकि पीएम श्री का जो उदेश्य है, उसकी पूर्ति हो सके।

स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में जन सहभागिता जरूरी है। उन्नमुखीकरण सह सम्मेलन में शिक्षा के अधिकार के बारे में बताया गया। विद्यालय विकास योजना बनाने और विद्यालय प्रबंधन व निगरानी में उनकी भूमिका पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि पीएम श्री स्कूलों को जो राशि दी जाती है, उसमें स्कूल प्रबंधन समिति भूमिका काफी महत्वपूर्ण होता है ताकि विकास मद की राशि का सही तरीके से उपयोग किया जा सके। बच्चे नियमित रूप से स्कूल आए इसका भी ख्याल रखना है। कोई भी पोषक क्षेत्र के बच्चे शिक्षा से वंचित नहीं रहे इसपर भी फोकस करना है। इस अवसर पर जिले में संचालित 27 पीएम श्री स्कूलों के स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष, सचिव और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।