आम की सूखी लकड़ियों का वितरण कल सुबह 10 बजे से
मेदिनीनगर में छठ महापर्व के लिए आम की सूखी लकड़ियों का वितरण 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से किया जाएगा। जायसवाल टिंबर परिसर से व्रतियों को लकड़ियाँ प्रदान की जाएंगी। अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि यह...

मेदिनीनगर, संवाददाता। छठ महापर्व में महाप्रसाद पकाने में आम की लकड़ियों की जरूरत को देखते हुए प्रत्येक साल की भांति इस साल भी मेदिनीनगर शहर के रेड़मा अंतर्गत टीओपी-2 रोड के जायसवाल टिंबर परिसर से व्रतियों के बीच आम की सूखी लकड़ियों का वितरण किया जाएगा। वितरण का कार्य 26 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। जायसवाल टिंबर के प्रोपराइटर सह सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार जायसवाल ने बताया कि चूकि उनकी आरा मशीन रेलवे की जमीन से हटाकर टीओपी-2 रोड में शिफ्ट कर दिया गया है। इसलिए इसी परिसर से पिछले वर्ष की भांति आम की लकड़ियों का वितरण करने का निर्णय लिया गया है।
छतरपुर पूर्वी जिला पार्षद अमित जायसवाल और डाली बाजार पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल के साथ अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि छठ पर्व में शुद्धता और परंपरा को अक्षुण्य बनाए रखने की दिशा में गत 30 वर्षों से यह सेवाकार्य अनवरत किया जा रहा है। व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित जायसवाल और डाली बाजार पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल ने बताया कि सामाजिक दायित्व के तहत यह पहल हर साल पूरी प्रतिबद्धता से की जाती है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




