Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsDistribution of 4G POS Machines to Ration Dealers in Palamu District
पीडीएस दुकानदारों को उपलब्ध कराई गई 4जी पीओएस मशीन

पीडीएस दुकानदारों को उपलब्ध कराई गई 4जी पीओएस मशीन

संक्षेप:

पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण दुकानदारों के लिए 4-जी पीओएस मशीन का वितरण किया। यह मशीनें 12 जनवरी तक सभी पीडीएस दुकानदारों को उपलब्ध कराई जाएंगी। 4जी मशीनों से राशन वितरण तेज, आसान और पारदर्शी होगा, जिससे तकनीकी समस्याएं कम होंगी और विवादों में कमी आएगी।

Jan 10, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के तत्वावधान में शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए के कांफ्रेंस हॉल में सदर और शहरी क्षेत्र के राशन वितरण दुकानदारों के बीच 4-जी पीओएस मशीन का वितरण किया गया। पीडीएस दुकानदारों के बीच जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू, सदर एमओ सुनील कुमार और शहरी क्षेत्र के एमओ रंधीर कुमार आदि ने दुकानदारों के बीच विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए 4-जी पॉश मशीन का वितरण किया गया। उपस्थित राशन वितरण दुकानदारों को संबोधित करते हुए जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा कि लंबे समय से राशन वितरण दुकान 4जी पॉश मशीन के लिए संघर्ष कर रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

12 जनवरी तक सभी प्रखंडों के पीडीएस दुकानदारों को 4जी पॉश मशीन उपलब्ध करा दिया जाएगा। 4जी पॉश मशीन वाईफाई से भी काम करेगा। पीडीएस दुकानदारों को 4जी पॉश मशीन मिलने से तेज़, आसान और ज्यादा पारदर्शी राशन वितरण होगा। इससे पुरानी 2जी मशीनों की नेटवर्क और तकनीकी दिक्कतें खत्म होंगी, भीड़ कम होगी। इससे डीलर और उपभोक्ता दोनों को लाभ होगा और विवादों में कमी आएगी। खासकर कम नेटवर्क वाले इलाकों में भी यह सुचारु रूप से काम करेगी। फेयर प्राईस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार तिवारी ने कहा कि लंबे लड़ाई के बाद डीलरों को 4जी पॉश मशीन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 1578 डीलर हैं, सभी को 12 जनवरी तक 4जी पॉश मशीन मिल जाएगा। सदर प्रखंड के 95 और शहरी क्षेत्र के 89 डीलरों को के बीच शनिवार को 4जी पॉश मशीन दिया गया।