मझीगांव के एक घर मे लगी आग, नकद सहित 10 लाख की संपत्ति राख

Apr 07, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू जिले के मझीगांव गांव में रफीक मियां के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में 5 लाख रुपये नकद, 2.50 लाख रुपये के जेवर और 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित की बेटी ने आग की आवाज सुनकर परिवार को जगाया। प्रशासन ने नुकसान का आकलन और मुआवजे की प्रक्रिया शुरू की है।

मझीगांव के एक घर मे लगी आग, नकद सहित 10 लाख की संपत्ति राख

पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के थाना क्षेत्र के मझीगांव गांव में सोमवार की देर रात में एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में रफीक मियां का घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हादसे में घर में रखे करीब 5 लाख रुपये नकद, 2.50 लाख रुपये के जेवर, जमीन के महत्वपूर्ण कागजात समेत 10 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। पंडवा के प्रभारी अंचल अधिकारी राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि अंचल कर्मियों को जांच के लिए भेजा गया है और क्षति का आकलन कर मुआवजा के लिए रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी। पंडवा के थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।पीड़ित

रफीक मियां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अगले माह तय है। उन्होंने नकद राशि और जेवर घर में सुरक्षित रखे थे। रात के समय अचानक आग लग गई। घर में सो रही उनकी बेटी को आग की आहट सुनाई दी, जिसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयावह थी कि घर में रखा बड़ा बक्सा भी पिघल गया, जिससे उसमें रखे कपड़े, कागजात और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पलामू जिला परिषद प्रतिनिधि मंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।