ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूबढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने की मांग

बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने की मांग

सतबरवा। भाजपा नेता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के सतबरवा प्रखंड स्थित करीब 15 किलोमीटर लंबे तुंबागड़ा-खामडीह खंड में बन गये दर्जन भर से अधिक गड्ढे की मरम्मत कर सड़क दुर्घटनाओं को...

बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 02 Aug 2020 11:34 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नेता आशीष कुमार सिन्हा ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग 39 के सतबरवा प्रखंड स्थित करीब 15 किलोमीटर लंबे तुंबागड़ा-खामडीह खंड में बन गये दर्जन भर से अधिक गड्ढे की मरम्मत कर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि लगातार दुर्घटना होने के बावजूद सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। उपायुक्त के अलावा एनएच के कार्यपालक अभियंता को अनुरोध पत्र भेजने के अलावा श्री सिन्हा ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री का ध्यान भी सड़क की दुर्दशा की ओर खींचने का प्रयास किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें