ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूक्षेत्र के 500 एकड़ टोलों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मुख्यमंत्री से मांग

क्षेत्र के 500 एकड़ टोलों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मुख्यमंत्री से मांग

झारखंड जन कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह हुसैनाबाद ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र के 500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले छोटे ग्राम या टोलों को...

क्षेत्र के 500 एकड़ टोलों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मुख्यमंत्री से मांग
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 20 Oct 2020 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड जन कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह हुसैनाबाद ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर क्षेत्र के 500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले छोटे ग्राम या टोलों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जन कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बैठा ने बताया कि उपरोक्त विषय के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं कि राज्य सहित पलामू जिले में हज़ारों ऐसे टोला, गावं है। जिनका क्षेत्रफल 500 एकड़ से ज्यादा है। फिर भी उस गावं को राजस्व ग्राम का दर्जा प्राप्त नहीं है। जिसके कारण वहां रह रहे लोगों को सरकार के द्वारा दी जा रही मूलभूत सुविधाओं सहित विकास योजनाओं का संम्पूर्ण लाभ नहीं मिल पाता है। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों सहित पूरे राज्य वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिलने से उनको शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, बीजली की संपूर्ण लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने झारखंड प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 500 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी टोलों को राजस्व ग्राम की दर्जा देने की मांग की है।ताकि क्षेत्र के लोगों को सरकार द्वारा संचालित सभी विकास योजनाओं का समुचित लाभ मिल सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें