महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जांच की मांग की

Apr 07, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह ने हैदरनगर प्रखंड के मुस्सा कला पंचायत में आवास योजना में अनियमितता की जांच की मांग की है। उन्होंने बताया कि लाभुकों से अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं और भुगतान में हेरफेर किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने जांच की मांग की

मेदिनीनगर। पलामू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा सिंह ने डीडीसी को आवेदन देकर हैदरनगर प्रखंड के मुस्सा कला पंचायत में आवास योजना में कथित अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने शिकायत की है कि आवास योजना के लाभुकों के चयन एवं भुगतान में गड़बड़ी की जा रही है। कुछ कर्मियों के स्तर से लाभुकों से अवैध रूप से राशि की मांग की जा रही है और बिना उचित प्रक्रिया के भुगतान में हेरफेर किया गया है। रेखा सिंह ने कहा कि आवास योजना गरीबों के लिए है, लेकिन इसमें अनियमितता की शिकायत बेहद गंभीर है। लाभुकों से पैसे की मांग करना पूरी तरह गलत है।

मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कई मामलों में लाभुकों के खाते से राशि निकालकर पुनः जमा कराने जैसी शिकायतें सामने आई हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।