केन्द्रीय राज्य मंत्री से कई संगठनों ने की केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग
हैदरनगर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन के आगमन पर विभिन्न संगठनों ने पलामू के मोहम्मदगंज में केंद्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि अनुपयोगी भूमि पर...

हैदरनगर, प्रतिनिधि। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल मुरुगन के गत बुधवार को मोहम्मदगंज आगमन पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने आवेदन देकर आकांक्षी जिला पलामू जिला के मोहम्मदगंज में शैक्षणिक दृष्टिकोण से केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की है। संगठन के लोगों ने बताया कि मोहम्मदगंज प्रखंड मुख्यालय के उतर कोयल सिचाई परियोजना की सैकड़ों एकड़ अनुपयोगी भूमि दो दशक से बेकार पड़े हैं। इस भूमि पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने को आवश्यक संसाधन उपलब्ध है। स्वच्छ वातावरण के लिये सुरमई हरे भरे पहाड़ी वादियों से घिरा व कलकल करती कोयल नदी के किनारे उक्त स्थल है। जो पलामू जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी और गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी की दूरी पर है। मोहम्मदगंज से 30 किमी पर बिहार राज्य की सीमा, 60 किमी पर छतीसगढ़ और 80 किमी पर उत्तरप्रदेश की सीमा लगती है। रेल कनेक्टिविटी और रोड कनेक्टिविटी से भी जुड़ा है। इस विश्वविद्यालय के खोलने से उच्च शिक्षा का सकल नामांकन अनुपात (जीआईआर) राष्ट्रीय औसत से कम है। जो इसके मानक को पूरा करता है। इसके अलावा सीमावर्ती बिहार राज्य के औरंगाबाद, रोहतास और छतीसगढ़, उत्तरप्रदेश के छात्र - छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा मिल सकता है। साथ ही पिछड़े पलामू जिला को विकास प्रगति के पथ पर एक नया आयाम मिलेगा। मंत्री को आवेदन देने वालों में जिला पार्षद अंजू देवी, युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि महेन्द्र प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार कुशवाहा, रुपेश कुमार सिंह, राजकुमार मेहता, राणाप्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, कामेश्वर सिंह, धीरेन्द्र बैठा, ममता देवी, कमला देवी, रौशन कुमार, सुशील कुमार, सिद्धार्थ कुमार, मनोज कुमार सिंह सहित कई लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।