छतरपुर व विश्रामपुर विस क्षेत्र में पैक्सों का नहीं हो सका है उदघाटन

Dec 16, 2025 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों का उदघाटन नहीं हो सका है, जिससे किसान नाराज हैं। हुसैनाबाद, पांकी और मेदिनीनगर में कुछ केंद्रों का उदघाटन हुआ है लेकिन खरीदारी में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्र एक सप्ताह के अंदर कार्यशील होंगे।

छतरपुर व विश्रामपुर विस क्षेत्र में पैक्सों का नहीं हो सका है उदघाटन

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों में दो छतरपुर और विश्रामपुर के पैक्सों में बनाए गए धान क्रय केंद्र का मंगलवार को भी उदघाटन नहीं हो सका है। डालटनगंज, पांकी और हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के सात पैक्स केंद्रों का उदघाटन हो गया है। अन्य 56 धान क्रय केंद्रों का उदघाटन दूसरे दिन भी नहीं हो सका। जिन धान क्रय केंद्रों का उदघाटन हो गया है वहां खरीदारी दूसरे दिन सहजता से शुरू नहीं हो सकी। इसके कारण किसानों ने नाराजगी भी व्यक्त किया है। पलामू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को विधायकों के हाथों पैक्स का उदघाटन कराने का आदेश प्राप्त है।

इस कारण छतरपुर और विश्रामपुर में पैक्सों का उदघाटन नहीं हो सका है। दोनों विधानसभा में 18 दिसंबर तक पैक्स का उदघाटन होने की संभावना है। पाटन-छतरपुर विधानसभा के विधायक सह झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अभी जिला में उपलब्ध नहीं है। विश्रामपुर क्षेत्र के विधायक भी क्षेत्र से बाहर हैं। इस कारण पाटन-छतरपुर और विश्रामपुर में पैक्सों का उदघाटन नहीं हो सका है। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकरी प्रीति किस्कू ने बताया कि पाटन-छतरपुर और विश्रामुर में क्षेत्र के विधायक ने 18 दिसंबर को समय दिया है। जिले में किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए 63 पैक्स और व्यापार मंडल का चयन किया गया है। सोमवार को हुसैनाबाद, पांकी और मेदिनीनगर विधानसभा के सात पैक्सों में किसानों से धान अधिप्राप्ति शुरू हो गई है। अभी तक सात पैक्सों में 431 क्विंटल धान की खरीददारी किसानों से की गई है। एक सप्ताह के अंदर तक सभी पैक्स क्रियाशील हो जाएंगे। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि अपना धान बिचौलियों से सावधान रहे। बिचौलिए औन-पौन दामों पर धान की खरीददारी कर रहे हैं। अधिक से अधिक किसान अपना धान पैक्स को बेचें। इस वर्ष किसानों को सात दिनों के अंदर एक मुश्त राशि का भुगतान किया जाएगा। इधर सतबरवा अंचल अंतर्गत धावाडीह पैक्स से किसानों का धान मंगलवार को खरीददारी नहीं होने से नाराजगी देखी गई। 15 दिसंबर से पैक्स में धान की खरीदारी प्रारंभ कर दी गई है। पहले दिन सोमवार को केवल धावाड़ीह के किसान अंगद यादव का 25 क्विंटल धान की खरीदी हुई। उसी गांव के जुगलाल का धान टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के छात्रावास के बरामदे में पड़ा हुआ है। किसान राजेश कुमार प्रसाद ने बताया कि 32 क्विंटल धान पैक्स में बेचने के लिए लाए हैं। दो बजे तक कोई खरीददार मौजूद नहीं है। ट्रैक्टर में अरविंद शाह का धान लदा है जिसे उतारने में लोग लगे हुए थे। किसानों ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से मैसेज मिलने के बाद पैक्स पर धान लेकर पहुंचे थे। इधर मौके पर मौजूद नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मशीन में कुछ खराबी आ जाने के कारण धान खरीदने का काम बंद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;