आवंटन के अभाव में 39,936 विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिली छात्रवृति

Mar 13, 2026 11:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

पलामू के जिला कल्याण विभाग के पास आवंटन नहीं होने के कारण 39,936 छात्रों की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो सका है। प्री मैट्रिक के छात्रों का भुगतान कर दिया गया है, लेकिन नौंवी और 10वीं के एससी, एसटी और ओबीसी छात्रों का भुगतान लंबित है। विभाग ने 62 करोड़ रुपए की मांग की है और जल्द ही भुगतान की उम्मीद है।

आवंटन के अभाव में 39,936 विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिली छात्रवृति

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के जिला कल्याण विभाग के पास आवंटन नहीं रहने के कारण चालू वित्त वर्ष में जिले में पोस्ट मैट्रिक के 39,936 छात्र-छात्राओं की छात्रवृति का भुगतान नहीं हो सका है। चालू वित्त वर्ष में प्री मैट्रिक के वर्ग से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भुगतान कर दिया गया है। नौंवी और 10वीं कक्षा के एससी, एसटी और ओबीसी के छात्र-छात्राओं के छात्रवृति का भुगतान भी आवंटन नहीं रहने के कारण लंबित है। जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल ने बताया कि आवंटन उपलब्ध कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है। छात्रवृति भुगतान करने के लिए 62 करोड़ रुपए की मांग की गई है।

जैसे ही आवंटन उपलब्ध हो जाएगा, सभी को छात्रवृति की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी। चालू वित्त वर्ष में प्री मैट्रिक में एक लाख 73 हजार 874 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। इसमें अब तक एससी वर्ग के 49,344, एसटी के 17015 और ओबीसी के 81,769 छात्र-छात्राओं की छावृति की भुगतान चालू वित्त वर्ष में कर दिया गया है। प्री मैट्रिक में वर्ग एक से आठवीं कक्षा के एक लाख, 48 हजार 128 छात्र-छात्राओं को छात्रवृति के रूप में 28 करोड़, 97 लाख, 52 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में अब कम दिन बचे हुए हैं, इस कारण उम्मीद है कि लंबित छात्रवृति भुगतान के लिए जल्द ही राशि मिलेगी,ताकि वित्त वर्ष समाप्त होने से पहले छात्रवृति का भुगतान किया जा सके।पोस्ट मैट्रिक के लाभार्थी राकेश कुमार ने बताया कि कभी भी छात्रवृति समय से नहीं मिल पाता है। इस कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रवृति समय से नहीं मिलने के कारण कॉलेज फी, ट्यूशन फी और किताब-कॉपी आदि क्रय करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छात्रवृति से बहुत बड़ा सहारा मिलता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।