पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को पलामू जिले के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता मनाएंगे। पलामू जिला भाजपा के अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार हर एक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के बूथों पर पहुंच कर कार्यक्रम में अवश्य भाग लेंगे। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में भी सुबह 11:30 बजे से पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई जाएगी जिसमें मेदनीनगर में रहने वाले सभी नेता एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं शाम चार बजे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह चतरा से सांसद सुनील सिंहवेबीनार के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़ेंगे।
अगली स्टोरी