Palamu News: हुसैनाबाद में मॉल के बाहर से बाइक चोरी
हिन्दुस्तान, पलामू
Palamu News: हुसैनाबाद में जपला शहर के वी-बाजार मॉल के बाहर एक स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। पीड़ित पवन कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और पुलिस चोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Palamu News: हुसैनाबाद। जपला शहर में रविवार को वी-बाजार मॉल के बाहर खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक को दिनदहाड़े चोरी कर ली गई है। राहत की बात यह है कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। झरहा गांव निवासी पवन कुमार ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि वह वी-बाजार मॉल में काम करते हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे बाइक से मॉल पहुंचे और वाहन बाहर खड़ा कर अंदर चले गए। दोपहर 2:15 बजे बाहर आने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और बाइक बरामदगी का प्रयास कर रही है।
दो दिन पहले स्टेशन रोड से चोरी बाइक भी पुलिस ने हैदरनगर से बरामद की थी।


