Palamu News: नगर निगम क्षेत्र में एनएच में बने गड्ढे की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त ने लिखा पत्र

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर के एनएच-39 पर गड्ढों के कारण कई सरकारी और निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त ने सुरक्षा के लिए गड्ढों की तुरंत मरम्मत का आदेश दिया है। बारिश के कारण गड्ढे गहरे दिख नहीं रहे, जिससे वाहन चालक खतरे में हैं। सरकारी राशि से सड़क सुधार की योजना बनाई जा रही है।

Palamu News: नगर निगम क्षेत्र में एनएच में बने गड्ढे की मरम्मत के लिए नगर आयुक्त ने लिखा पत्र

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में स्थित एनएच-39 के चियांकी से सिंगरा खुर्द तक के खंड में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इन गड़्डों में बारिश और नाली का पानी जमा होने के कारण लगातार गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही है। टेंपो व अन्य छोटी गाड़ियां गड्ढे में फंसकर पलट जा रहे हैं जबकि बाइक सवार गड्डे से बचने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त होकर जान गंवा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल ने एनएच डिविजन के कार्यपालक अभियंता को शुक्रवार को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से गड्डे की समस्या दूर करने का निर्देश दिया है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके।

नगर आयुक्त ने बताया कि कहा कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गए हैं और तत्काल मरम्मत नहीं होने पर दुर्घटनाओं में और वृद्धि हो सकती है। नगर निगम को इस सड़क की खराब स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से उनकी गहराई दिखाई नहीं देती, जिससे वाहन चालक अचानक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने एनएच डिवीजन से प्राथमिकता के आधार पर सभी गड्ढों की मरम्मत कराने, जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने तथा आवश्यक स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने का आग्रह किया है।मेदिनीनगर सिटी में एनएच के अलावा स्टेट हाइवे की सड़कों की स्थिति भी काफी खराब है। बैरिया से छहमुहान, छहमुहान से रेलवे स्टेशन, रेड़मा से पांकी रोड आदि की सड़क भी काफी बदहाल हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि करीब 3 करोड़ रुपये नागरिक सुविधा मद में सरकार से प्राप्त हुआ है। प्रत्येक वार्ड में इस राशि के माध्यम से कार्य कराया जाना है। संबंधित वार्ड आयुक्त से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की सूची मांगी गई है ताकि उपलब्ध राशि के माध्यम से उसका क्रियान्वयन कराया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।