हिंदुत्व एकता मंच ने पिपरा में कराया सांस्कृतिक कार्यक्रम
हरिहरगंज में रामनवमी महोत्सव की खुशी में हिंदुत्व एकता मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने लोगों का मनोरंजन किया। समिति के अध्यक्ष राजन सिंह ने रामनवमी के सफल आयोजन में सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया। पिपरा में सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाया गया।

हरिहरगंज। पिपरा प्रखंड परिसर के पास मैदान में सोमवार की रात में रामनवमी महोत्सव की सफलता की खुशी में हिंदुत्व एकता मंच की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया गया। भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने पूरी रात अपनी गीत-संगीत से लोगों का मनोरंजन किया। समिति के अध्यक्ष राजन सिंह ने रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन में सक्रिय रहे समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया। राजन सिंह ने कहा कि पिपरा में रामनवमी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया गया। समिति के सदस्यों सहित पिपरा प्रखंड के निवासियों का भी काफी सराहनीय योगदान रहा है। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक विकास तिवारी, प्रिंस प्रताप सिंह, सुनिल सिंह, रजनीश सिंह, सागर सिंह, गौतम राज, विकास यादव, अंशू मिश्रा, लालबहादुर सिंह, सौरव सिंह, रंजीत गुप्ता आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


