Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCultural Celebration Marks 25 Years of Jharkhand at Kasturba Gandhi Residential School
कस्तूरबा की छात्राओं ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

कस्तूरबा की छात्राओं ने पेश किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

संक्षेप: मेदिनीनगर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने झारखंड के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य और गाने शामिल थे, जिससे उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें साइकिल रैली भी शामिल है।

Wed, 12 Nov 2025 04:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड परियोजना पलामू के तत्वावधान में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सदर की छात्राओं ने झारखंड राज्य के 25 वर्ष के उपलक्ष्य में शहर के हृदय स्थली छहमुहान पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। छात्राओं ने लोक संस्कृति और झारखंड के गौरव पर आधारित गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। वहां पर उपस्थित लोग भी छात्राओं के नृत्य पर झूम उठे। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने कहा कि 11 से 15 नवंबर तक राज्य सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने सार्वजनिक मंच पर झारखंड पर आधारित गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। वहीं दूसरी ओर स्कूल स्तर पर भी झारखंड पर आधारित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। समाहरणालय के ब्लॉक एक और ब्लॉक सी में झारखंड के 25 वर्ष पुरे होने पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में एनडीसी, समग्र शिक्षा अभियान के एडीपीओ अंबुजा पांडेय, एपीओ मनोज कुमार मिश्रा, उज्जवल मिश्रा, मुरली कुमार, अमोद सिन्हा, वीरेंद्र तिवारी समेत कई आमजन शामिल थे।