सड़क दुर्घटना में दंपति घायल

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

विश्रामपुर के केतात गांव के पास एक दंपति बाइक पर सवार होकर शादी समारोह से लौटते समय अनियंत्रित होकर गिर गए। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए एलसीएम हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

सड़क दुर्घटना में दंपति घायल

विश्रामपुर,प्रतिनिधि। रेहला बी मोड-पड़वा मुख्य पथ पर केतात गांव के पास मंगलवार को बाइक पर सवार दंपति अनियंत्रित हो कर सड़क पर गिर गए। जिसमें पति- पत्नी घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायल दंपति को निजी वाहन से विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित एलसीएम हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा।जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोदरमा गांव निवासी सीता राम प्रजापति अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ रिश्तेदार के यहां से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच केतात गांव के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें दोनों घायल हो गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।