मनरेगा में बड़े घोटाले का आरोप, तीन एकड़ में 28 कुएं और फर्जी मस्टर रोल का मामला

Apr 18, 2026 03:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

चैनपुर प्रखंड के बोडी पंचायत के मतौली गांव में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। ग्रामीणों और सोशल ऑडिट टीम ने कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच और भुगतान पर रोक लगाने की मांग की गई है।

मनरेगा में बड़े घोटाले का आरोप, तीन एकड़ में 28 कुएं और फर्जी मस्टर रोल का मामला

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के बोडी पंचायत के मतौली गांव में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामला सामने आया है।ग्रामीणों के साथ-साथ सोशल ऑडिट टीम ने भी जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर किए हैं। इस संबंध में पलामू उपायुक्त को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच और भुगतान पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि महज तीन एकड़ जमीन में 28 कुओं का निर्माण कराया गया, जो पूरी तरह अव्यवहारिक है। एक एकड़ में आठ-आठ कुएं खोदे जाने की बात कही गई है। अधिकांश कुओं की खुदाई जेसीबी से कराई गई, जबकि मनरेगा में मजदूरों से कार्य कराया जाना अनिवार्य है।

कुओं की औसत गहराई 18 से 22 फीट बताई गई है।झारखंड सोशल ऑडिट सोसायटी के सदस्य जेम्स हेरेज के नेतृत्व में टीम ने 18 मई 2025 को निरीक्षण किया। रिपोर्ट के अनुसार, 78 योजनाओं में 643 मजदूरों के नाम से मस्टर रोल बनाए गए, लेकिन मौके पर एक भी मजदूर कार्य करते नहीं मिला। कई योजनाएं पहले से पूर्ण होने के बावजूद दोबारा कागजों पर चलाकर मस्टर रोल तैयार किए गए।आवेदन में वेंडर संतोष बैठा, बीपीओ अरविंद सिंह और मुखिया मुस्तफा मियां पर मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। साथ ही गाय शेड, डोभा और अन्य योजनाओं में करीब 30 लाख रुपये के गबन तथा मजदूरी मद में लगभग 9 लाख रुपये की अनियमितता की बात कही गई है।सोशल ऑडिट टीम ने मनरेगा अधिनियम 2005 की धारा 29 के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए दोषियों पर सख्त कदम उठाने की अपील की है। चैनपुर बीपीओ अरविंद सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपबुनियाद है। कुछ बिचौलिया तपके के लोग बदनाम करने के लिए आरोप लगा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।