ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूनिगम नगरवासियों को बुनियादी सुविधा देने में भी हैं विफल

निगम नगरवासियों को बुनियादी सुविधा देने में भी हैं विफल

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा है कि मेदिनीनगर तो नगर निगम बन चुका है,इसके बावजूद भी निगम के कार्यप्रणाली नगर परिषद् से भी बदतर है। नगरवासियों को बुनियादी सुविधा देने में नगर निगम पूरी...

निगम नगरवासियों को बुनियादी सुविधा देने में भी हैं विफल
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 02 Jul 2020 02:26 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा है कि मेदिनीनगर तो नगर निगम बन चुका है,इसके बावजूद भी निगम के कार्यप्रणाली नगर परिषद् से भी बदतर है। नगरवासियों को बुनियादी सुविधा देने में नगर निगम पूरी तरह विफल है। निगम क्षेत्र में कई जगहों पर कूड़ा-कचरों का अंबार लगा हुआ है। यहां तक तक शहरी जलापूर्ति योजना भी सुचारू रूप संचालित नहीं हो रहा है। यदि किसी तरह शहरी जलापूर्ति योजना संचालित भी कभी-कभार हो रहा है तो नगरवासियों को शुद्ध पानी पीने लायक नहीं मिल पा रहा है। नगर निगम बनने से सिर्फ नगरवासियों पर टैक्स का बोझ बढ़ा है। सुविधा के नाम पर शून्य है। नाले-नालियों की सफाई भी सभी वार्डो में नहीं किया जा रहा है। नाले-नाली जमा होने के कारण बरसात के दिनों में गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। जिससे सड़कों पर चलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। बरसात के पानी का निकासी नहीं होने के काराण बरसात होने पर कई-कई दिनों तक पानी सड़कनुमा गढ्डे में जमा रहता है। घर-घर से कचड़ा उठाव प्रणाली भी फेल हो चुका है। बाजार क्षेत्र में कचड्डा फेंकने के लिए डस्टबीन तक नहीं रखा गया है,जिसे बाजार क्षेत्र के दुकानदार परेशान रहते हैं और दुकान से निकलने वाली कचरों को सड़कों पर फेकने के लिए मजबूर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें