ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूइंदिरा गांधी व सरदार पटेल को कांग्रेस जनों ने किया नमन

इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को कांग्रेस जनों ने किया नमन

देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य के कांग्रेस जनों ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच मास्क एवं फल का वितरण किया। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि...

इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को कांग्रेस जनों ने किया नमन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,पलामूSun, 01 Nov 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य के कांग्रेस जनों ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के बीच मास्क एवं फल का वितरण किया। कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि लक्ष्मी नारायण तिवारी, प्रदेश सचिव कैसर जावेद, विश्राम दूबे, रिजवान खान, कृष्णमनी दूबे आदि एमआरएमसीएच पहुंचे और इलाजरत मरीजों का कुशल क्षेम पूछने के साथ फल एवं मास्क का वितरण किया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के सशक्तिकरण के साथ गरीबी उन्मूलन के लिए भी अनवरत प्रयास किया। आतंकवाद से उन्होंने कभी समझौता नहीं किया। देश के लिए वे हमेशा खुद को समर्पित कर रखा और अंतत: अपना बलिदान भी उन्हे देना पड़ा। कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गरीबों के बीच भी पहुंचे और इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व व कृतियों की चर्चा करते हुए उनके साथ हमेशा खड़ा रहने की बात कही। कांग्रेस जनों ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल को भी उनकी जन्म दिन पर याद किया।

दूसरी तरफ पलामू जिला कांग्रेस के नेतृत्व कांग्रेस जनों ने स्व. इंदिरा गांधीकी शहादत दिवस एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपवास रखकर कांग्रेस भवन परिसर में किसान अधिकार दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया। मौके पर कार्यक्रम के पर्यवेक्षक राजीव रंजन शुक्ला, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर शुक्ला, ईश्वरी सिंह, ओमप्रकाश अमन, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें