पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर कांग्रेस ने की शोक सभा
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मेदिनीनगर में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की...
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को मेदिनीनगर सिटी स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया। शोक सभा कर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ कांग्रेसी सोमेश्वर प्रसाद, दीनानाथ तिवारी, श्याम नारायण सिंह, प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, सत्यानंद दुबे, ईश्वरी सिंह, शंकर पांडेय, विद्या सिंह चेरो, अजय साहू, जितेंद्र कमलापुरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।