Palamu News: लोकभवन के सामने कल प्रस्तावित धरना में पलामू से बड़ी भागीदारी के लिए बनाई गई रणनीति

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में 7 सितंबर को रांची में धरना कार्यक्रम की रणनीति बनाई गई। जिले के कांग्रेसी मेदिनीनगर से टोल प्लाजा के पास एकत्र होकर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के साथ रवाना होंगे। बैठक में भाजपा पर भी निशाना साधा गया और कार्यकर्ताओं से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

Palamu News: लोकभवन के सामने कल प्रस्तावित धरना में पलामू से बड़ी भागीदारी के लिए बनाई गई रणनीति

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की शनिवार को जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी के नेतृत्व में हुई बैठक में सात सितंबर को रांची स्थित लोकभवन के समक्ष प्रस्तावित धरना कार्यक्रम में पलामू से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रणनीति बनाई गई। तय किया गया कि जिले के कांग्रेसी सात सितंबर की सुबह मेदिनीनगर से रांची के लिए जोरकट के पास टोल प्लाजा के समीप एकत्रित होकर एक साथ विभिन्न गाड़ियों से जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के साथ रवाना होंगे। बैठक में जिला प्रभारी विनय कुमार सिन्हा उर्फ दीपू सिन्हा एवं पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी मौजूद रहे। इस अवसर पर केक काटकर भारत रत्न एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद किया गया।

बैठक में चर्चा

बैठक में दीपू सिन्हा ने कहा कि नई जिला कमेटी के गठन के बाद यह पहला बड़ा कार्यक्रम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने बैठक में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सनातन धर्म की विश्वसनीयता को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि सेना का काम, एयर मार्शल को और सनातन धर्म का कार्य धर्माधिकारियों को ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शंकराचार्य और महामंडलेश्वर जैसे धर्माधिकारी मौजूद हैं। भाजपा ने चढ़ावा की राशि चोरी मामले में सचिव चंपत राय को बचाते हुए विश्वसनीयता कायम रखने के लिए एयर मार्शल को सीइओ की जिम्मेवारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि खान एवं खनन विकास एवं नियमन संशोधन कानून 2026 तथा राममंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर सात सितंबर को लोकभवन के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक में विनोद तिवारी, लाल सूरज, मिथिलेश सिंह, जितेंद्र कमलापूरी, अभिषेक तिवारी, विवेकानंद त्रिपाठी, सिद्धनाथ प्रसाद, राजा पाठक, सत्यानंद दूबे सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

✦यह धरना कार्यक्रम कब आयोजित किया जाएगा?−
यह धरना कार्यक्रम सात सितंबर को रांची स्थित लोकभवन के समक्ष आयोजित किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: लोकभवन के सामने कल प्रस्तावित धरना में पलामू से बड़ी भागीदारी के लिए बनाई गई रणनीति