Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsCongress Celebrates 140th Foundation Day and Launches MGNREGA Save Campaign in Palamu
पांच जनवरी से मनरेगा बचाव अभियान चलाएगी कांग्रेस

पांच जनवरी से मनरेगा बचाव अभियान चलाएगी कांग्रेस

संक्षेप:

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मेदिनीनगर में पार्टी का 140वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर 'मनरेगा बचाओ अभियान' की शुरुआत की गई। कांग्रेस ने मनरेगा का नाम भगवान राम के नाम पर बदलने के निर्णय का विरोध करने की शपथ ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।

Dec 28, 2025 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने मेदिनीनगर स्थित पार्टी कार्यालय मैदान में रविवार को कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पलामू जिला कांग्रेस कमेटी ने 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत करने की शपथ लिया। मनरेगा का नाम बदलकर भगवान राम के नाम पर रखने के निर्णय का अभियान के क्रम में पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पलामू जिला के प्रभारी विनय कुमार सिन्हा ने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर भगवान राम के नाम पर रखना और महात्मा गांधी के नाम को हटाना भाजपा की चाल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राम सबों के आराध्य हैं, उनके नाम का उपयोग अन्याय किया गया है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के सम्मान, समय पर भुगतान के अधिकार के लिए एक जुट होकर संघर्ष करेंगी। मांग आधारित रोजगार और ग्राम सभा के अधिकारों की रक्षा करेगी। हर साजिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस सभी प्रखंड में मनाई जा रही है। जिला अध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि स्थापना दिवस केवल कार्यक्रम नहीं वरन देश के आजादी के संघर्षों और बलिदानों को याद करने का अवसर है। कांग्रेस देश की सबसे पुराना संगठन है जो संघर्ष और त्याग किया है। उपाध्यक्ष विनोद तिवारी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ जिला अध्यक्ष ने झंडोतोलन कर किया। प्रदेश महासचिव विजय चौबे, कामेश्वर तिवारी, राजेश चौरसिया, रूद्र शुक्ला, लक्ष्मी तिवारी, मुन्ना खान, सोमेश्वर प्रसाद, सत्यानंद दुबे आदि मौके पर मौजूद थे।