Palamu News: करसो के ग्रामीणों ने दो शिक्षकों के विरूद्ध की शिकायत

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: चैनपुर प्रखंड के हाई स्कूल करसो के सहायक शिक्षक आलोक कुमार और दशरथ पासवान के खिलाफ शिकायत की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि आलोक कुमार स्कूल में रिल्स देखकर समय पास करते हैं और छात्रों के साथ बर्बरता दिखाते हैं। आवेदन में वीडियो के माध्यम से प्रमाण भी दिया गया है।

Palamu News: करसो के ग्रामीणों ने दो शिक्षकों के विरूद्ध की शिकायत

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के अपग्रेडेड हाई स्कूल करसो के सहायक शिक्षक आलोक कुमार और दशरथ पासवान के विरूद्ध उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से शिकायत की है। उपायुक्त को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि सहायक शिक्षक आलोक कुमार स्थानीय होने के कारण दबंगई करते हैं और स्कूल में रिल्स देखकर और सोकर टाइम पास करते हैं। इसके साक्षय के रूप में ग्रामीणों ने उपायुक्त को सीडी में वीडियो भी समर्पित किया है। ग्रामीणों ने आवेदन में कहा है कि एक ही स्कूल में 26 साल रहने के कारण प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर गंदी लोकल राजनीति का जाल फैला लिया है।

शिक्षकों द्वारा बर्बरता

पूर्व में इनके पिता भी इसी स्कूल में थे इस कारण पुराना प्रभाव होने का अनुचित लाभ उठाकर सहायक शिक्षक ने पूरे स्कूल को अपनी जागीर समझ लिया है। छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक भी पेश आते हैं। जबकि दशरथ पासवान 12 साल से ही स्कूल में हैं। इस कारण दोनों शिक्षक खुलेआम नशा करते हैं और बच्चों को पढ़ाने के समय स्कूल में खर्राटा मारकर सोते रहते हैं। शिकायत करने वालों में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मनोज प्रसाद, बिहारी सिंह, शेखर मेहता, बेलास साव, राजेश्वर साह, चंद्रदेव महतो समेत एक दर्जन से अधिक ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसे लेकर जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी मिलेंगें और दोनों शिक्षकों को इस स्कूल से हटाने की मांग करेंगें,ताकि स्कूल के माहौल खराब हो चुका है,उसे सुधारा जा सके।

सामान्य सवाल और जवाब

आलोक कुमार पर क्या आरोप लगाए गए हैं?
आलोक कुमार पर आरोप लगाया गया है कि वह स्कूल में रिल्स देखकर और सोकर टाइम पास करते हैं और छात्रों के साथ बर्बरता पूर्वक पेश आते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।