अभिभावक ने जेएनवी जपला के विरूद्ध डीइओ को की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हरिहरगंज प्रखंड के सलैया पंचायत के बघना गांव निवासी विनोद कुमार ने अपने पुत्र गुंजन कुमार पटेल के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ

अभिभावक ने जेएनवी जपला के विरूद्ध डीइओ को की शिकायत

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हरिहरगंज प्रखंड के सलैया पंचायत के बघना गांव निवासी विनोद कुमार ने मंगलवार को हुसैनाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की शिकायत की है। अपने पुत्र गुंजन कुमार पटेल के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश के पास लेकर पहुंचकर और जवाहर नवोदय विद्यालय जपला के स्कूल प्रबंधन के विरूद्ध शिकायत की है।विनोद कुमार ने शिकायत में कहा है कि उनके पुत्र का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय जपला वर्ग छह में नामांकन के लिए हुआ है, परंतु जब वह नामांकन लेने पहुंचा तो नामांकन इंचार्ज सह लाइब्रेरियन अश्विनी प्रसाद ने कहा कि उनके पुत्र का दो स्कूल में नामांकन है।

उन्होंने डीइओ को बताया तो डीइओ ने एक स्कूल से यू डायस से नाम हटवा दिया। अभिभावक विनोद ने कहा कि जब 17 मई को नामांकन इंचार्ज से मोबाइल फौन पर बात की तो उन्होंने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बैठे लोगों को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता है। डीइओ ने कहा कि हरहाल में बच्चे का दाखिला होगा। साथ ही जो नामांकन इंचार्ज अभिभावक से मोबाइल पर अभद्र व्यवहार के किया है, उसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर निश्चित रूप से नामांकन इंचार्ज के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक के पास नामांकन इंचार्ज के साथ हुई बातचीत का ऑडियो भी उपलब्ध है। डीइओ ने कहा के जवाहर नवोदय विद्यालय जपला के हेडमास्टर और नामांकन इंचार्ज दोनों को उन्होंने बुलाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।