आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का लिया निर्णय

Mar 01, 2026 11:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

विश्रामपुर में नावाबाजार थाना परिसर में होली पर्व पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने पर चर्चा हुई। पुलिस और जनता के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए होली मिलन समारोह भी आयोजित किया गया।

आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने का लिया निर्णय

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के नावाबाजार थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने की। बैठक में होली के दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने तथा अफवाहों पर ध्यान न देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच समन्वय को मजबूत करना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को और सुदृढ करना था।

नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से होली के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की । स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया। बैठक में दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।