क्रिसमस की खुशी में दिनभर डूबे रहे ख्रीस्तीय विश्वासी
मेदिनीनगर में मंगलवार रात से ख्रस्तीय विश्वासी क्रिसमस की आराधना और उल्लास में डूबे रहे। विभिन्न चर्चों में प्रभु येशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। बिशप थियोडोर ने विशेष प्रार्थना सभा में लोगों को...

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। क्रिसमस की आराधना और उल्लास में मंगलवार की रात से ख्रस्तीय विश्वासी डूबे हुए हैं। मंगलवार की रात में विभिन्न चर्च में प्रभु येशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया गया। बुधवार को भी मेदिनीनगर सिटी के सभी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस मनाया गया। विश्वासियों ने गिरजाघर के अंदर और परिसर में आकर्षक चरनी सजाया है। मेदिनीनगर के शांति की महारानी गिरजाघर में मंगलवार की रात में बिशप थियोडोर मैस्करेनहस की अगुवाई में विधिवत मिस्सा पूजा, आराधना किया गया। मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु के जन्म पर्व पर कई कैरोल प्रस्तुत किया। मुख्य अनुष्ठाता विशप के अलावा विशेष चर्च आराधना में शामिल पुरोहितों एवं मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु का चुंबन आशीष किया और सुखमय जीवन की कामना की। बिशप थियोडोर ने लोगों को क्रिसमस का संदेश देते हुए कहा कि येशु धरती पर मानव की मुक्ति के लिए आए। उनका आगमन दो हजार पचीस वर्ष पहले हुआ था। इसलिए दो हजार पच्चीस जुबली मनाया गया। सभी मानव आशा के यात्री हैं, सभी को आशा और विश्वास है येशु ने नया रास्ता दिखाया है, वे प्रेम करना सिखाया है। इसी विश्वास और आशा के साथ सभी ख्रीस्तीय प्रेम और सेवा करते हैं। साथ ही संकल्प लेते हैं कि प्यार और सेवा करना वे कभी नहीं छोड़ेंगे। सभी विश्वासी बालक येशु की बड़ी भक्ति से चुम्बन किया। पवित्र मिस्सा बलिदान के बाद ढोल-नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई गई। समारोह में बिशप के अलावा पल्ली पुरोहित फा. अरविंद मुंडा, फा. अजय मिंज, फा. बसील, फा. मार्टिन, फा. जोर्ज तिग्गा, फा. अनिल, फा. अमरदीप, फा. रौशन, फा. अन्तोनी, ब्रदर्स, धर्म बहनें आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बुधवार की सुबह आठ बजे से चर्च आराधना एवं पूजा-अनुष्ठान शुरू हुआ। मुख्य अनुष्ठाता फादर अजय की देखरेख में अनुष्ठान संपन्न हुआ। बिरसा नगर की मंडली ने प्रभु यीशु के जन्म पर विभिन्न कैरोल प्रस्तुत किया। पल्ली पुरोहित फादर अरविंद मुंडा एवं फादर जार्ज तिग्गा ने क्रिसमस का संदेश देते हुए लोगों को पर्व की शुभकामना दी। चर्च परिसर में सजाए गए चरनी के दर्शन करते हुए माता मरियम की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना करने के लिए युवक युवतियों की भीड़ बुधवार को लगी रही।
इधर स्टेशन रोड स्थित यूनियन चर्च में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे से चर्च आराधना शुरू हुआ। पादरी प्रभु रंजन मसीह की देखरेख में मिस्सा पूजा अनुष्ठान व चर्च अराधना हुआ। पादरी ने बाइबल पाठ किया। युवा संघ के सदस्यों ने प्रभु यीशु के जन्म से जुड़े कई गीत प्रस्तुत किया। पादरी ने प्रभु यीशु के संदेशों को बताया। क्रिसमस त्योहार के अवसर पर चरनी का दर्शन करने और कैंडल जलाने के लिए युवाओं की भीड़ लगी रही। मसीही विश्वासियों ने एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामना दी। मौके पर बालेश्वर कुजूर, डा नीलम होरी, डा डोरा, अभिषेक, लवलीन किस्पोट्टा, रौशनी कुजूर, लिया प्रशंसा आदि सक्रिय रहे।
रेड़मा के सीएनआइ व यूनियन चर्च में सुबह करीब 7.30 बजे से अराधना शुरू हुआ। पादरी संजीत खलको की देखरेख में चर्च अराधना एवं मिस्सा पूजा अनुष्ठान संपन्न हुआ। बाइबल पाठ के बाद प्रभु यीशु के जन्मदिन पर केक काटा गया। मसीही विश्वासियों ने यीशु के जन्म को याद करते हुए कैरोल गीत प्रस्तुत किया। यीशु बालक का चुंचन आशीष लेकर लोगों ने सुखमय जीवन की कामना की। पादरी संजीत खलको ने क्रिसमस पर्व का संदेश दिया। मौके पर प्रचारक सुनील तिर्की, हीरामनी तिर्की, अगस्तुस बाखला, अमित संतोष मिंज, पवन नाग, निदान गिद्ध, मसीहदान गिद्ध, कल्पना तिग्गा, पी कुमार, स्वर्णलता तिर्की, शोभा खलखो आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।