
बाल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम
संक्षेप: मेदिनीनगर के ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में बाल दिवस का आयोजन हुआ। प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र ने पंडित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने कुर्सी रेस, बैलून रेस, और खो-खो जैसी खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नेहरू जी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके आदर्शो को अपनाने की आवश्यकता है। बच्चों के बीच कुर्सी रेस, बैलून रेस, एक मिनट,रंगोली, चम्मच रेस , खो-खो, जैसे कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।

इस प्रतियोगिता में नर्सरी कक्षा से लेकर 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने ग्रुप में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वचाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर शिक्षक नरेंद्र तिवारी, दिलीप तिवारी, अभिषेक पांडेय, मुकेश कुमार सिंह ,राकेश वर्मा ,राजीव मेहता, अशोक शर्मा ।शिक्षिका में सीमा सिन्हा,सुरभि पांडे, चांदनी पाठक, तनीषा प्रिया, रानी सिंह, एवं प्रीति उपस्थित थे। मंच संचालन विद्यालय के दशम वर्ग की छात्रा सृष्टि एवं कुमकुम ने संयुक्त रूप से की। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक शार्दुल सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




