बाल दिवस पर बच्चों को पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

बाल दिवस पर बच्चों को पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत

संक्षेप:

मेदिनीनगर में विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों का स्वागत पुष्प वर्षा और तिलक से किया गया। कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, खेल और अंतर्वर्गीय क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। स्कूल के अध्यक्ष ने बच्चों के महत्व पर जोर दिया और सभी को प्रेरित किया।

Nov 14, 2025 03:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से बनाया गया। स्कूल में प्रवेश करने वाले बच्चों के उपर पुष्प वर्षा और तिलकर लगाकर स्वागत किया। स्कूल के अध्यक्ष बलिराम शर्मा, प्राचार्य मनोहर पांडेय, शैक्षिक निदेशक शंकर दयाल, विद्यालय प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। नर्सरी के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने देश के महापुरुषों के पोशाक में भाग लिया। इनके लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। उपर के कक्षाओं के बच्चों के लिए अंतर्वर्गीय क्रिकेट मैच का आयोजन विशेष रूप आयोजित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अध्यक्ष बलिराम शर्मा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। सभी की जिम्मेवारी हैकि उन्हें देश के जिम्मेवार नागरिक बनाएं। वरिष्ठ शिक्षक रामप्रवेश पंडित ने भी स्वरचित कविता पाठ कर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रमों के आयोजन केलिए मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित थे।