10 लाख रुपए की आम की लड़की बिक जाती है छठ में

Oct 27, 2025 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर में छठ महापूजा के लिए फल, सूप और दऊरा सहित पूजा सामग्री की खरीदारी जोरों पर है। मुख्य बाजार में दुकानों की भरमार है, जहां श्रद्धालु पूजा के लिए आवश्यक वस्तुएं खरीद रहे हैं। आम के लकड़ी की...

10 लाख रुपए की आम की लड़की बिक जाती है छठ में

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छठ महापूजा में फल, सूप, दऊरा सहित अन्य पूजन समान की खरीदारी जोरशोर से जारी है। छठ महापर्व में प्रत्येक छोटी वस्तुओं का विशेष ख्याल रखा जाता है। प्रमंडल के सबसे बड़े बाजार होने के कारण मेदिनीनगर मुख्य बाजार के सभी हिस्सा में छठ पूजा की सामग्री की दुकानें व्यवस्थित रूप से सजी है। आढ़त रोड, बलि साव चौक, घड़ा पट्टी, कन्नी राम चौक, सब्जी मंडी रोड सहित सभी सड़कों पर लोग पूरी श्रद्धा से खरीदारी कर रहे है। आम के लकड़ी बेच रहे राजू मियां और फिरोज ने बताया कि शहर में करीब 10 लाख रुपए के आम के लकड़ी की बिक्री होती है।

सामान्यतः बंडल के हिसाब से लोग लकड़ी खरीदते है। प्रत्येक बंडल की कीमत 100-120 रुपए होती है। एक व्रती के लिए खरना और प्रसाद के लिए करीब 5-6 बंडल लकड़ी की आवश्यकता होती है। मिट्टी और लोहे से निर्मित चूल्हे की बिक्री भी खुब हुई। बाजार में 250 रुपए से लेकर अच्छी गुणवत्ता की 500 रूपए तक के चूल्हे बिक रहे है। कारोबारी के अनुसार जिले में करीब 20 लाख रुपए के चूल्हे की बिक्री होती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;