Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsChhath Mahaparv Kharn Ritual Celebrated with Devotion
खरना के दिन भी कोयल तट पर पहुंचे बड़ी संख्या में छठ व्रती

खरना के दिन भी कोयल तट पर पहुंचे बड़ी संख्या में छठ व्रती

संक्षेप:

मेदिनीनगर में छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने कोयल नदी तट पर स्नान के बाद भगवान आदित्य को अर्घ्य दिया। व्रतियों ने पवित्रता के साथ खरना प्रसाद बनाया और वितरण किया।...

Oct 27, 2025 08:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर। छठ महापर्व पूरे के दूसरे दिन रविवार को खरना अनुष्ठान संपन्न हुआ। रविवार की शाम में व्रती छठी मईया के गीत गाते हुए घाट पहुंचकर स्नान करने के बाद भगवान आदित्य को अर्घ्य देते हुए पूजा किया। खरना के दिन भी कोयल नदी तट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूजा के बाद छठ व्रती अपने घर पहुंच कर पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ खरना प्रसाद बनाया स्वच्छता और पवित्रता का ख्याल रखते हुए छठ व्रतियों ने खरना अनुष्ठान किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। महापर्व के तीसरे दिन सोमवार को छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व का समापन होगा।