Palamu News: छतरपुर में एकदिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: छतरपुर जिले में पलामू के ठाकुरवाड़ी मंदिर के पास एक मेगा जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों ने डायबिटीज, बीपी और वायरल संक्रमण की जांच की और मुफ्त दवाइयां दी। नगर अध्यक्ष ने शहरवासियों के स्वास्थ्य के प्रति यह एक सकारात्मक कदम बताया। भविष्य में शहर में और अस्पताल खोले जाने की योजना है।

Palamu News: छतरपुर में एकदिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

Palamu News: छतरपुर,प्रतिनिधि। पलामू जिले के छतरपुर ठाकुरवाड़ी मंदिर के समीप मेगा जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार गुप्ता, छतरपुर के एसडीओ गणेश प्रसाद, बीडीओ सह सीओ आशीष कुमार साहू, नगर उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर एक दिवसीय मेगा जांच शिविर का उदघाटन किया। लक्ष्मी चन्द्रवंशी मेडिकल कॉलेज के सीनियर व जूनियर डॉक्टरों की टीम ने डायबिटीज टेस्ट, बीपी, वायरल इन्फेक्शन जैसी बीमारियों की जांच कर मुफ्त में दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि स्वराज फाउंडेशन की आयोजित मेगा जांच शिविर से शहरवासियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने का यह एक सकारात्मक प्रयास किया गया है।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि हालांकि शहर में सरकारी अस्पताल उपलब्ध है, लेकिन शायद वह पर्याप्त नहीं है, इसलिए शहरवासियों को स्वास्थ्य को देखते हैं। मेगा जांच शिविर का आयोजन किया गया है ताकि बरसात में पड़ने वाली बीमारियों रूटीन चेकअप और फ्री के दवाइयां लोगों को आसानी से शिविर में उपलब्ध कराई जाए। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में एक अस्पताल कार्य कर रहा है। शहर में जल्द ही दो और अस्पताल अलग-अलग स्थान पर शुरू की जाएगी ताकि लोग को ज्यादा दूरी तय कर अस्पताल पहुंचने में कठिनाई न हो। लोकल स्तर पर ही उन्हें इलाज की सुविधा उपलब्ध कराता है। मौके पर डा संजय कुमार, अनिरुद्ध पासवान, नसरुल्ला अंसारी, मुरारि गुप्ता, लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉ. अभिषेक, डॉ. मिथलेश, डॉ.मधुकर, डॉ. संदीप सर्जन, डॉ प्रफुल, डॉ. इसाक, डॉ. विवेक, डॉ.अलसिफा आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsPalamu News: छतरपुर में एकदिवसीय मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन