Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsChhatarpur Celebrates Navratri with Devotion and Environmental Awareness
छतरपुर क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान उमड़े श्रद्धालु

छतरपुर क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि के अनुष्ठान उमड़े श्रद्धालु

संक्षेप:

छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत पर श्रद्धालु मां दुर्गा की उपासना कर रहे हैं। जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल और पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर ने पूजा-अर्चना की और कलश यात्रा का आयोजन...

Sep 23, 2025 12:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

छतरपुर, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ सोमवार को छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में भी श्रद्धालु शक्ति की उपासना में लीन हो गए हैं। सोमवार को छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, अपने पिता सह पर्यावरणविद डॉ. कौशल किशोर जायसवाल के साथ विभिन्न पूजा स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस क्रम में दोनों ने मां दुर्गा और कन्याओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। दोनों कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कलश प्रदान कर अनुष्ठान का आरंभ किया। प्रखंड के डाली बाजार, चिरू बाजार और हुटुकदाग पंचायत के सुगरी में निकाली गई कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस क्रम में पर्यावरण धर्मगुरु डॉ. कौशल ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नदी से कलश में जल लेकर श्रद्धालु मां दुर्गा को अर्पित करते हैं और जल संकट से आने वाली पीढ़ियों को बचाने की मन्नत मांगते हैं। जिस प्रकार नवरात्रि में देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन होता है, उसी तरह पर्यावरण धर्म में प्रकृति और वृक्षों की पूजा का विधान है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन के हर शुभ कार्य पर पौधा लगाने या दान करने के लिए प्रेरित किया। जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल ने कहा कि मां दुर्गा ने 10 दिनों तक महिषासुर से युद्ध कर उसे हराया था, और भगवान राम ने भी रावण को हराने के लिए मां दुर्गा की उपासना की थी। सनातन संस्कृति में नवरात्रि और दशहरा में शक्ति की उपासना की जाती है। प्रधानाध्यापक भारत सिंह ने डॉ. कौशल की जागरूकता अभियान को प्रेरक बताया। साथ ही जिला पार्षद अमित जायसवाल के अच्छे कार्यों के लिए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। कार्यक्रम में शंभू मिश्र, रामजी प्रसाद, प्राचीन जायसवाल, श्रवण जायसवाल, रघुनाथ प्रसाद, चीरू की मुखिया सोनामती देवी, निरंजन सिंह, प्रमोद यादव आदि मौजूद थे।