ग्रूप-सी के डाक कर्मियों का राष्ट्रीय अधिवेशन मेदिनीनगर में 14 को

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में 14 अप्रैल को अखिल भारतीय डाक कर्मी संघ ग्रुप सी का केंद्रीय अधिवेशन होगा। इसमें 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे और 15 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी के जेनरल सेक्रेटरी का चुनाव किया जाएगा। यह झारखंड में पहली बार हो रहा है और इसमें ग्रुप सी के डाक कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा होगी।

ग्रूप-सी के डाक कर्मियों का राष्ट्रीय अधिवेशन मेदिनीनगर में 14 को

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय डाक कर्मी संघ ग्रुप सी का केंद्रीय अधिवेशन, मेदिनीनगर में मंगलवार को अग्रसेन भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी पोस्टल सर्कल से करीब 400 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान 15 सदस्यीय केंद्रीय कार्यकारिणी के जेनरल सेक्रेटरी का भी चुनाव होगा। संघ के केंद्रीय जेनरल सेक्रेटरी का भी चुनाव इस अधिवेशन में किया जाएगा। पलामू जिला सर्किल के डालटनगंज प्रधान डाकघर के पोस्टमास्टर रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय डाक कर्मी संघ ग्रुप सी का राष्ट्रीय अधिवेशन 14 अप्रैल को मेदिनीनगर शहर में आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।

झारखंड में अखिल भारतीय डाक कर्मी संघ ग्रुप सी का केंद्रीय अधिवेशन पहली बार हो रहा है। मेजबानी की जवाबदेही पलामू को मिली है। यह बहुत सुखद है कि देश के सभी सर्कल से 400 से अधिक प्रतिनिधि मेदिनीनगर में आयोजित सम्मेलन में शामिल होंगे और देशभर में कार्य करने वाले ग्रुप सी के डाक कर्मियों की परेशानियों पर विचार करते हुए उसके निदान की दिशा में पहल करने की रणनीति बनाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।