प्रथम चरण की जनगणना पूर्ण, अनुभवों किया साझा
मेदिनीनगर में जनगणना का पहला चरण 5 जून को संपन्न हुआ। सभी जनगणना पदाधिकारियों ने मकान सूचीकरण के दौरान अनुभव साझा किए और परस्पर सहयोग के महत्व पर बल दिया। कार्य को निश्चित समय से पूर्व पूरा करने की प्रशंसा की गई। उपस्थित व्यक्तियों में जनगणना पदाधिकारी, लेब इंस्पेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।

मेदिनीनगर। सदर मेदिनीनगर प्रखंड अंतर्गत हाउस लिस्टिंग ब्लाक(एचएलबी)-21 से 27 तक की जनगणना का प्रथम चरण दिनांक पांच जून को पूर्ण हो गया। रजवाडीह मध्य विद्यालय में विचार व खुशी विनिमय के लिए जनगणना पदाधिकारियों की संक्षिप्त बैठक में मकान सूचीकरण व गणना के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया। सभी ने कहा कि परस्पर सहयोग व सम्मान तथा सतत कार्य करने की रणनीति से निर्धारित समय से पूर्व कार्य संपन्न कर लिया गया। जनगणना पदाधिकारी रवीन्द्र पाठक, मुन्ना लाल यादव, विनोद कुमार यादव, नरेश कुमार दिनकर, संतोष कुमार, राकेश सिंह व पंकज कुमार चौबे तथा पर्यवेक्षक परशुराम तिवारी ने अपनी बातें में रखीं।
परशुराम तिवारी ने कहा कि सातों एचएलबी के जनगणना पदाधिकारियों ने तत्परता व गुणवत्ता के साथ कार्य को अंजाम तक पहुंचाया, जो सराहनीय है। लैब इंस्टेक्टर अनूप कुमार मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पांडेय आदि भी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


