मोर्चा ने किया होली मिलन समारोह
मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि होली अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई दी। संजय कुमार ने कहा कि होली द्वेष और अहंकार मिटाने वाला त्यौहार है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने रविवार को जिला कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की का प्रतीक है। होली अनेकता में एकता को दर्शाता हैं। रंगों का त्योहार होली में आपसी कटुता एवं मनमुटाव को भूलकर एक रंग में रंग जाना चाहिए। ताकि समरसता का भाव बना रहे। होली आपसी एकता अखंडता भाईचारा एवं सुख शांति का प्रतीक है। संजय कुमार ने कहा कि होली आपसी द्वेष और अहंकार को मिटाने वाला त्यौहार है।
इस अवसर पर सूरजमल राम, शिव नारायण शाह, उमेश पासवान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



