तरहसी में मनाया गया बाबा चौहरमल जयंती
मेदिनीनगर के पांकी विधानसभा क्षेत्र के पारपईन कसियाडीह गांव में पासवान समाज ने वीर शिरोमणि महाबली चौहरमल बाबा जयंती मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुति दी। विधायक डॉ. कुशवाहा ने महाबली चौहरमल बाबा के आदर्शों का उल्लेख करते हुए समाज में एकता और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

मेदिनीनगर। संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड अंतर्गत पारपईन कसियाडीह गांव में शुक्रवार को पासवान समाज ने वीर शिरोमणि महाबली चौहरमल बाबा जयंती मनाई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता को आयोजन कमेटी के सदस्यों ने अंगवस्त्र, पगड़ी एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि महाबली चौहरमल बाबा जैसे महापुरुषों के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, भाईचारा और समरसता को मजबूत करना चाहिए। तभी समाज का समग्र विकास संभव है।
सरकार और जनप्रतिनिधि लगातार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयासरत हैं और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता जगदीश पासवान व संचालन रमेश पासवान एवं मिथिलेश पासवान ने किया। मौके पर प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, विरेंद्र पासवान, शंकर पासवान, ललन पासवान, विकास कुमार पासवान, मुना पासवान, नरेश पासवान, शिक्षक पप्पू पासवान, सुधीर तिवारी, कमेश यादव, गुड्डू पासवान, शिवशंकर पासवान, संजीव पासवान आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


