बच्चों को किया प्रोत्साहित
मेदिनीनगर के संत मरियम स्कूल में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को संस्कृति का पाठ पढ़ाया गया। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने शिव की महिमा पर प्रकाश डाला। बच्चों को पर्व त्योहार का अनुभव देने के लिए मिठाई खिलाई गई, ताकि वे अपनी परंपराओं को बनाए रख सकें।

मेदिनीनगर। शहर के संत मरियम स्कूल में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों को संस्कृति का पाठ पढ़ाते हुए मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि सनातन संस्कृति में शिव की महिमा सर्वोपरि है। शिव के भिन्न भिन्न स्वरूप की पूजा होती है जिसमें शिवरात्रि के महत्व खास है। संत मरियम आवासीय विद्यालय में विभिन्न इलाकों से विभिन्न जाति धर्म संप्रदाय के बच्चे निवास करते है और शिक्षा संस्कार लेते हैं। हॉस्टल में अधिकांश मासूम नन्हे बच्चे मां पिता को छोड़ रहते हैं। पर्व त्योहार के अवसर पर इन्हें मेला के लुत्फ़ उठाने का अवसर नहीं मिलता है न मेला के मिठाई खाने का मौका, जिसे बच्चे अपनी परंपरा संस्कृति संस्कार को विस्मृत करते जा रहे हैं।
इसे जिंदा रखने के लिए हमारी कोशिश है हर त्यौहार के अनुरूप की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



