बच्चों के बीच खुशियां बांट मनाई परशुराम जयंती
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने नायाब तरीके से भगवान परशुराम की जयंती मनाई। उन्होंने इसके

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह स्थित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी ने बच्चों के साथ भगवान परशुराम की जयंती मनाई। उन्होंने इसके लिए रजवाडीह के केवाल टोला का चयन किया तथा दलित बच्चों के बीच कॉपी, कलम व टाफियों का वितरण कर उन्हें पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया। इस कार्य में प्राथमिक विद्यालय कन्या हमीदगंज के सहायक आचार्य राहुल शंकर तिवारी ने उनका भरपूर साथ दिया। प्रधानाध्यापक ने कहा कि भगवान परशुराम अन्याय व अधर्म के विरुद्ध शस्त्र व शास्त्र के समन्वित प्रयोग के आदि प्रणेता हैं। उनका मानना है कि बच्चों के लिए कलम शस्त्र है तथा कॉपी-किताब शास्त्र है।
उन्होंने कहा कि वह बच्चों के बीच थोड़ी खुशियां बांटकर उनसे भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं। ताकि वे शिक्षा से विमुख न हो। उन्होंने कहा कि शिक्षा से नई दृष्टि मिलती है और इसी से सामाजिक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस दौरान अभिभावकों से भी संवाद किया तथा बच्चों की पढ़ाई में योगदान देने आह्वान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


