एमके डीएवी स्कूल में मनायी गई गुरु नानक जयंती

Nov 04, 2025 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर के एमकेडी डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरु नानक देव की जयंती मनाई गई। प्राचार्य इंद्राणी चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों को गुरु नानक के विचारों से अवगत कराया गया। प्राचार्य ने गुरु नानक को समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक बताया और उनके योगदान को सराहा।

एमके डीएवी स्कूल में मनायी गई गुरु नानक जयंती

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के एमकेडी डीएवी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव की जयंती मनायी गई। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में स्कूल के प्रचार्य इंद्राणी चटर्जी ने शिक्षकों के साथ श्री गुरु नानक जी की चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षिका नीतू कुमारी,12वीं कक्षा की छात्रा अमृत कौर तथा सातवीं कक्षा की छात्रा हरगुन कौर के साथ जपजी साहिब का संक्षिप्त पाठ करते हुए छात्रों को नानक जी के विचारों से अवगत कराया। प्रार्थना सभा पूरी तरह गुरु नानक जी को समर्पित थी। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि गुरु नानक समाज के सच्चे पथ प्रदर्शक थे।

उन्होंने एक ओंकार के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। उन्होंने उस समय की अनेक कुरीतियों, लैंगिक भेदभाव, सामाजिक भेदभाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाज में नारी योगदान को रेखांकित करने एवं उनके जीवन की कठिनाइयों को दूर करने का कार्य किया। इस अवसर पर जितेंद्र तिवारी, विक्रम रॉय, अनंत पाठक, अनुश्री चक्रवर्ती ,कन्हैया राय समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।