डॉ अंबेडकर की मनायी गई 135वीं जयंती
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
मेदिनीनगर में विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान स्कूल में बाबा साहेब ड भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। प्राचार्य अंजनी कुमार ने उनके जीवन और विचारों पर प्रकाश डाला, जिसमें दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके योगदान का उल्लेख किया गया। शिक्षकों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान स्कूल परिसर में भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब ड भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी गई। प्राचार्य अंजनी कुमार ने उनके जीवन और विचारों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार उन्होंने दलितों और पिछड़ों की आवाज को बुलंद किया और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी हिंदू कोड बिल पेश किए थे। शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो यह उनका सबसे प्रसिद्ध संदेश था,जो आज भी करोड़ों लोगों को प्रेरित करता है। अंत में सभी शिक्षकों ने बाबा साहेब को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें: बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


