ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूकाथलिक ईसाई समुदाय ने मनाया कब्रिस्तान दिवस

काथलिक ईसाई समुदाय ने मनाया कब्रिस्तान दिवस

काथलिक ईसाई समुदाय ने सोमवार को कब्रिस्तान दिवस मनाते हुए सभी मृत विश्वासियों का स्मरण किया। यह त्योहार मृत विश्वासियों को स्मरण करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। सभी विश्वासियों की आत्माओं की...

काथलिक ईसाई समुदाय ने मनाया कब्रिस्तान दिवस
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 03 Nov 2020 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

काथलिक ईसाई समुदाय ने सोमवार को कब्रिस्तान दिवस मनाते हुए सभी मृत विश्वासियों का स्मरण किया। यह त्योहार मृत विश्वासियों को स्मरण करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। सभी विश्वासियों की आत्माओं की याद करने के लिए खासकर अपने प्रिय जनों की आत्माओं के लिए प्रार्थना करने के लिए कलीसिया कहती है कि लोगों के प्रति हमारा आदर, सम्मान और प्रेम उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी खत्म नहीं हो जाता। मृतकों के प्रति हमारा प्रेम उन्हें हमारे स्मरण में सदा जीवित रखता है। कब्रिस्तान का पर्व ईसाई समुदाय बहुत ही भक्ति भावना से मना है। मेदिनीनगर स्थित शांति की महारानी गिरिजाघर के पल्ली पुरोहित फादर विजय ने बताया कि सोमवार को पांच जगहों पर और सभी कब्रों की आशीष की गई। बिरसानगर कब्रिस्तान में फादर मोरिस कुजूर ने पूजा अर्चना की। वहीं शांति की महारानी चर्च में फादर मोरिस टोप्पो ने मृतकों के लिए प्रार्थना की और आबादगंज के कब्रिस्तान की आशीष की। फादर प्रदीप और फादर वाल्टर ने क्रमश: चियांकी तथा करमा के कब्रिस्तान की आशीष की। पल्ली पुरोहित फादर विजय ने मनिका सिरिस जाकर मृतकों के लिए प्रार्थना की तथा कब्रिस्तान की आशीष की। कब्रिस्तान का पर्व में काफी संख्या में विश्वासियों ने भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें