क्षतिग्रस्त अमानत पुल से भारी वाहनों की आवाजाही, हादसे की आशंका

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पाटन में अमानत नदी पुल की एक पिलर 3.5 इंच झुकने के कारण पथ निर्माण विभाग ने पूल क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि की है। भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है, फिर भी इनकी आवाजाही जारी है। विभाग ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन पुल के नीचे अवैध बालू उत्खनन से पुल का अस्तित्व खतरे में है।

क्षतिग्रस्त अमानत पुल से भारी वाहनों की आवाजाही, हादसे की आशंका

पाटन , प्रतिनिधि। पाटन- बैरिया भाया सिक्कीकला खनवा गांव स्टेट हाइवे पर अमानत नदी पुल की एक पिलर 3.5 इंच झुकने के कारण पथ निर्माण विभाग ने विभागीय स्तर पर पूल क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि किया है। विभाग द्वारा यह पूल क्षतिग्रस्त है, भारी वाहनों को प्रवेश वर्जित है। अमानत पुल सीमा खनवा एवं नेशनल हाइवे जोड सीमा क्रॉसिंग के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाया है।

चेतावनी बोर्ड और अवैध गतिविधियाँ

चेतावनी बोर्ड लगाए जाने के बाबजूद इसकी अनदेखी कर प्रतिदिन भारी वाहनों का पाटन, मनातू भाया बिहार आदि जगहों तक आवाजाही लगातार जारी है। विभागीय स्तर पर चेतावनी बोर्ड तथा खनवा की तरफ से शुरुआती पुल की क्षतिग्रस्त स्लैब पर लाल निशान लगाया गया है। फिर भी भारी वाहनों को लगातार आवाजाही से क्षतिग्रस्त पुल पर हादसा की आशंका बनी हुई है। पिछले दिनों कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने अभियंताओं के टीम के साथ क्षतिग्रस्त पुल की मुआयना किया तथा भारी वाहनों को पुल से आवाजाही नहीं करने संबंधित बोर्ड लगवाया तथा बताया है की मुख्य अभियंता पथ निर्माण विभाग , मुख्य अभियंता केंद्रीय निरूपण संगठन रांची को क्षतिग्रस्त पुल के बारे लिखित सूचना दिया गया। जल्द ही आवश्यक करवाई होगा।

स्थानीय समस्याएँ

स्थानीय लोगों के अनुसार पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद भी पुल के दोनों साइड नदी से अवैध बालू की उत्खनन प्रतिदिन जोरों पर है। पुल के नीचे से बालू उत्खनन होने से पुल की अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। पुल के सामने एक चेतावनी नोटिस बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेवारी को पथ निर्माण विभाग पूरी कर लिया ! भारी वाहनों को आवाजाही पर रोकथाम के लिये कोई अन्य पहल नहीं किये जाने से धड़ल्ले से भारी वाहन क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पुल की क्षतिग्रस्त होने की वजह क्या है?
पुल की एक पिलर 3.5 इंच झुकने के कारण यह क्षतिग्रस्त हुआ है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।