घरेलु विवाद में नवविवाहिता बुरी तरह झुलसी
मेदिनीनगर के डाली गांव में 25 वर्षीय उषा कुमारी को उसके ससुराल पक्ष द्वारा पेट्रोल से जलाने का आरोप है। शादी के बाद से पति शराब पीकर उसे पीटता था। उषा का शरीर गंभीर रूप से जल गया है, और परिजनों का कहना है कि इलाज के बाद ससुराल वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। छतरपुर थाना के डाली गांव निवासी 25 वर्षीय उषा कुमारी बुधवार को पूरी तरह जल गई है। जलने से शरीर में पहने हुए कपड़े पूरी तरह चिपक गया है। भाई ललन सिंह ने बताया कि चेहरा छोड़कर शरीर का पूरा हिस्सा आग से प्रभावित है। उन्हें आशंका है कि ससुराल पक्ष ने पेट्रोल से जलाया है। उन्होंने बताया कि 2023 में गुरदेव सिंह के साथ शादी हुई है। एक बच्चा भी है। शादी के बाद से ही मृतक का पति शराब पीकर छोटी-छोटी बात पर सदैव लड़ाई और मारपीट करता रहता था। परिजनों ने बताया कि पीड़ित की स्थिति सामान्य होते ही ससुराल पक्ष पर प्राथमिक कराई जाएंगी।
जलाने के बाद गंभीर स्थिति होने के बावजूद ससुराल पक्ष ग्रामीण झोला छाप डॉक्टर से ईलाज करा रहे थे। इमर्जेंसी में मौजूद ऑन ड्यूटी डॉक्टर और कर्मियों ने बताया कि पूरा शरीर के मुआयना के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कितना प्रतिशत हिस्सा जला है। प्रथम दृष्टया देखने से स्थिति गंभीर है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


