Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBook Launch and Seminar on Gandhi Philosophy at Rehla Sant Tulsidas College
महाविद्यालय को विश्वविद्यालय जोड़ना पहली प्राथमिकता : कुलपति

महाविद्यालय को विश्वविद्यालय जोड़ना पहली प्राथमिकता : कुलपति

संक्षेप:

विश्रामपुर के रेहला संत तुलसीदास महाविद्यालय में एक दिनी संगोष्ठी और पुस्तक 'भवानी प्रसाद मिश्रा व गांधी दर्शन' का लोकार्पण किया गया। कुलपति प्रो डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को इंटरनेट से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

Nov 27, 2025 05:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला संत तुलसीदास महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित एक दिनी संगोष्ठी सह डॉ श्याम मिश्र लिखित पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्रा व गांधी दर्शन का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ दिनेश कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि मानवीकी संकाय अध्यक्ष डॉ मनोरमा सिंह, महाविद्यालय के सचिव डॉ शशि नाथ चौबे, पूर्व सैनिक अधिकारी बृजेश शुक्ला, समाजसेवी राजकुमार सिंह, विनोब भावे विश्वविद्यालय के प्रो शत्रुघ्न पांडेय, नामधारी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ बृज कुमार मिश्रा ने पुस्तक का लोकार्पण किया। कॉलेज की छात्राओं ने अतिथियों स्वागत किया जबकि कॉलेज प्रबंधन ने अतिथियों को सम्मानित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को इनरनेट से जोड़ा जाय ताकि उनके निगरानी में सुविधा हो। इसके लिए उन्होंने अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में महिला शक्ति की पर्याप्त उपस्थिति है। इसी तरह छात्रों की भी उपस्थिति होना चाहिए। महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति होना चाहिए तभी शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। इसके पहले महाविद्यालय के सचिव डॉ शशिनाथ चौबे ने विषय प्रवेश कराते हुए स्वागत भाषण किया। कार्यक्रम में विषयवार टॉपर छात्र छात्राओं को मोमेंटो व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन प्रो राकेश शुक्ल ने किया। मौके पर प्रकाशक पवन कुमार श्रीवास्त, राजाराम सिंह, विजयकांत शुक्ला, अजय शुक्ला, गोरखनाथ पांडे, शशि रंजन सिंह, रंजन दुबे, डॉ सुनील यादव, डॉ कुमारी संगीता, ज्योति कुमारी, संतोष शुक्ला, टीपी तिवारी, अजय ओझा, अस्मिता पांडेय, शबनम निशा, बिंदा कुमारी, आशा कुमारी, अमीना खातून, देव प्रकाश पांडेय उपस्थित थे।