Palamu News: कोयल नदी से अज्ञात युवक का शव बरामद
हिन्दुस्तान, पलामू
Palamu News: मेदिनीनगर में चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास कोयल नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत नदी में डूबने की आशंका जताई गई है। पहचान होने तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Palamu News: मेदिनीनगर। चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास गुरुवार की सुबह में कोयल नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना पाते चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पहचान करने में जुट गई है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में युवक की मौत कोयल नदी में डूबने से होने की आशंका है। परंतु जब तक पहचान नहीं हो जाती है तब तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


