Palamu News: समाहरणालय में रक्तदान शिविर आज
Palamu News: मेदिनीनगर में 12 सितंबर को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह ने सभी स्वस्थ व्यक्तियों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की है। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा जन जागरूकता के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की मदद और रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 सितंबर को पलामू समाहरणालय के ब्लॉक-ए परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ आमजन भी स्वेच्छा से रक्तदान कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने समाहरणालय कर्मियों और जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ एवं योग्य व्यक्ति का रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने स्वस्थ और योग्य लोगों से आगे आकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। जिला प्रशासन ने इस मानवीय पहल में जिलेवासियों की भागीदारी का आह्वान किया है। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता बढ़ाने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है।

