प्रखंड स्तर पर हुई क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

हरिहरगंज के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में पेंटिंग, क्विज और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। सूरज कुमार और गुनगुन कुमारी ने पेंटिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।...

प्रखंड स्तर पर हुई  क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय पेंटिंग, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों के छात्र, छात्राओं ने हिस्सा लिया। बीइइओ राकेश कुमार ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में बालक वर्ग में सूरज कुमार पिपरा, विशनपुर मिडिल स्कूल एवं बालिका वर्ग में गुनगुन कुमारी कन्या मिडिल स्कूल की छात्रा प्रथम स्थान लाई है। भाषण प्रतियोगिता में बालक वर्ग में मेराज अंसारी सीता प्लस टू उच्च विद्यालय, बालिका वर्ग में आशिया नाज बालिका उच्च विद्यालय एवं क्विज प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यशराज हरिहरगंज मीडिल स्कूल एवं बालिका वर्ग में निधी कुमारी मध्य विद्यालय पिपरा का चयन किया गया है।

प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर बीआरपी अनुज कुमार मिश्र, सीआरपी ओमप्रकाश मिश्र, संजय गुप्ता, जितेन्द्र कुमार,अजीत मिश्रा, शिक्षक डॉराजकुमार, नीरज पाठक, अर्जुन बैठा , ममता कुमारी समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।